Q1.
खेल की कक्षा शुरू हुई तो एक दुबली-पतली लड़की शिक्षक से ओलंपिक रिकॉर्ड्स के बारे में सवाल पूछने लगी। इस पर कक्षा में सभी छात्र हँस पड़े। चार साल की उम्र में ही उसे पोलियों हो गया था। शिक्षक ने भी व्यंग्य किया, 'तुम खेलों के बारे में जानकर क्या करोगी ? तुम तो ठीक से खड़ी भी नहीं हो सकती, फिर ओलंपिक से तुम्हारा क्या मतलब ? तुम्हें कौन-सा खेलों में भाग लेना है जो यह सब जानना चाहती हो।' उदास होकर लड़की चुपचाप बैठ गई। सारी क्लास उस पर देर तक हँसती रही। घर जाकर उसने माँ से पूछा, 'क्या मैं दुनिया की सबसे तेज धावक बन सकती हूँ ?' उसकी माँ ने उसे प्रेरित किया और कहा, 'तुम कुछ भी कर सकती हो। इस संसार में नामुमकिन कुछ भी नहीं है।'
अगले दिन जब खेल पीरियड में उसे बाकी बच्चों से अलग बैठाया गया, तो उसने कुछ सोचकर बैसाखियाँ संभाली और दृढ़ निश्चय के साथ बोली, 'सर, याद रखिएगा, अगर लगन सच्ची और इरादे बुलंद हों, तो सब कुछ संभव है।' सभी ने इसे भी मजाक में लिया और उसकी बात पर ठहाका लगाया।
अब वह लड़की तेज़ चलने के अभ्यास में जुट गई, वह कोच की सलाह पर अमल करने लगी, अच्छी और पौष्टिक खुराक लेने लगी। कुछ दिनों में उसने अच्छी तरह चलना, फिर दौड़ना सीख लिया। इसके बाद वह छोटी-मोटी दौड़ में हिस्सा लेने लगी। अब कई लोग उसकी मदद के लिए आगे आने लगे। वे उसका उत्साह बढ़ाते। उसके हौसिले बुलंद होने लगे। उसने 1960 के ओलंपिक में 100 मीटर, 200 मीटर और 4 x 100 रिले में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर सबको आश्चर्यकित कर दिया। ओलंपिक में इतिहास रचने वाली वह बालिका थी अमेरिका की प्रसिद्ध धाविका विल्मा रूडोल्फ।

‘तुम्हें कौन-सा खेलों में भाग लेना है .......’
भावार्थ की दृष्टि से देखें तो उपयुक्त वाक्य है -
CTET Paper II - Jan 2021, Q97 (Official PYQ)
Show answer & solution
Verified Answer & Solution Locked
Sign in to your free student account to reveal verified answers, instant hints, and detailed explanations.